हिरनोदा बाज़ार — पशु, रोज़गार और मदद

एक ही जगह तीन बाज़ार: पशु व कृषि यंत्र खरीदें-बेचें, मज़दूर-कारीगर ढूँढें या काम पाएँ, और किसी काम में मदद या जान-पहचान माँगें। विज्ञापन डालना मुफ़्त है, बात सीधे कॉल/WhatsApp पर।

गाँव की ज़रूरतें एक जगह। ऊपर से चुनें:

  • 🐄 पशु बाज़ार — गाय, भैंस, बकरी, बैल, ट्रैक्टर, थ्रेशर खरीदें या बेचें।
  • 👷 रोज़गार — मज़दूर, राज मिस्त्री, कारीगर, ड्राइवर चाहिए? या आपको काम चाहिए?
  • 🤝 मदद व जान-पहचान — किसी व्यक्ति या दुकान का नंबर चाहिए, तहसील या किसी सरकारी दफ़्तर में जानकार चाहिए, यूनिवर्सिटी/कॉलेज का कोई काम अटका है — गाँव वालों से पूछिए, जो जानता होगा वह सीधे आपको फ़ोन करेगा।
0 विज्ञापन

अभी यहाँ कोई विज्ञापन नहीं है। पहला विज्ञापन आप डालिए — फोटो खींचिए, दाम लिखिए, बस।

अपना विज्ञापन डालें — मुफ़्त

सावधानी: पशु या सामान ख़ुद देखकर ही पैसे दें। पहले से पैसे (एडवांस) न भेजें। कोई विज्ञापन गलत लगे तो हमें बताएँ।

विज्ञापन कैसे डालें

  1. ऊपर वाला बटन दबाएँ और चुनें कि विज्ञापन किस बारे में है — पशु/सामान, रोज़गार, या मदद।
  2. छोटा-सा शीर्षक और पूरी जानकारी लिखें। पशु के लिए फोटो ज़रूरी है, बाक़ी दोनों में नहीं।
  3. एडमिन की जाँच के बाद विज्ञापन यहाँ दिखने लगेगा और 60 दिन तक रहेगा।
  4. भेजने के बाद मिला गुप्त लिंक सँभालकर रखें — काम हो जाए तो उसी से “बिक गया / आदमी मिल गया / मदद मिल गई” दबा दें।

📄 बाज़ार की फोटो वाली गाइड (PDF) देखें ⬇️ PDF डाउनलोड करें

सभी सेवाओं के वीडियो और तरीका: हिरनोदा वेबसाइट कैसे चलाएँ — पूरी गाइड

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हिरनोदा बाज़ार में विज्ञापन डालने का कितना पैसा लगता है?

कुछ नहीं। विज्ञापन डालना और देखना दोनों मुफ़्त हैं। सौदा या बात आपस में सीधे होती है।

"मदद व जान-पहचान" में क्या पूछ सकते हैं?

जैसे — किसी व्यक्ति, दुकान या दफ़्तर का नंबर, तहसील/पटवार/बिजली दफ़्तर में कोई जानकार, यूनिवर्सिटी या कॉलेज का कोई काम, अस्पताल में मदद, या खोया-पाया। किसी दूसरे का निजी नंबर या पता विज्ञापन में न लिखें, और रिश्वत या ग़लत काम की बात न करें।

विज्ञापन कब तक दिखता है?

मंज़ूरी के बाद 60 दिन तक। अपने गुप्त लिंक से विज्ञापन फिर से सबसे ऊपर ला सकते हैं, और काम हो जाने पर उसे बंद कर सकते हैं।

सुरक्षित कैसे रहें?

पशु या सामान ख़ुद देखकर ही पैसे दें। काम दिलाने या मदद करवाने के नाम पर किसी को पहले से पैसे न दें। कोई विज्ञापन गलत लगे तो हमें बताएँ।

यह पेज गाँव वालों तक पहुँचाएँ
FacebookXTelegram