हिरनोदा डिजिटल ब्लड बैंक — रक्तदाताओं की सूची

ज़रूरत के समय खून के लिए भटकना न पड़े — हिरनोदा के रक्तदाताओं की सूची, ब्लड ग्रुप के हिसाब से। ग्रुप चुनें और दाता से सीधे बात करें। आप भी रक्तदाता बनें।

हिरनोदा के युवा पहले भी रक्तदान शिविर में 100 से ज़्यादा यूनिट रक्त दे चुके हैं। अब ज़रूरत के समय किसी को खून के लिए भटकना न पड़े — इसलिए गाँव के रक्तदाताओं की यह सूची बनाई गई है। मरीज़ का ब्लड ग्रुप चुनें: उस ग्रुप के और जो उस ग्रुप को खून दे सकते हैं, वे दाता सामने आ जाएँगे।

इमरजेंसी? एम्बुलेंस के लिए 108 पर कॉल करें। आसपास के ब्लड बैंक में कौन-सा खून उपलब्ध है, यह e-RaktKosh पर देखें।

किस ग्रुप का खून चाहिए?

ग्रुप चुनें — उस ग्रुप के और जो उसे खून दे सकते हैं, वे दाता ऊपर दिखेंगे।

  • O+तेजपाल भादूभादुओ की ढाणी ,हिरनोदादान के लिए उपलब्धकॉल

रक्तदाताओं का पूरा नंबर पेज पर नहीं दिखता। इन नंबरों का इस्तेमाल सिर्फ़ रक्तदान के लिए करें।

रक्तदाता बनें

18 से 65 साल के हैं, वज़न 45 किलो से ज़्यादा है और स्वस्थ हैं? नीचे अपना नाम जोड़ें। आपका पूरा नंबर पेज पर नहीं दिखेगा — लोग “कॉल” या “WhatsApp” बटन से ही आपसे बात कर पाएँगे। रक्तदान करने के बाद अपने गुप्त लिंक से “आज रक्तदान किया” दबा दें, ताकि अगले 3 महीने कोई फ़ोन न करे।

1 रक्तदाता की जानकारी
ब्लड ग्रुप

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कौन रक्तदान कर सकता है?

आम तौर पर 18 से 65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वज़न 45 किलो से ज़्यादा हो और हीमोग्लोबिन ठीक हो। अंतिम जाँच ब्लड बैंक के डॉक्टर करते हैं।

कितने समय बाद दोबारा रक्तदान कर सकते हैं?

पुरुष 3 महीने बाद और महिलाएँ 4 महीने बाद दोबारा पूरा रक्त (होल ब्लड) दान कर सकते हैं।

O- को सबसे ज़रूरी क्यों कहते हैं?

O- ग्रुप का खून (लाल रक्त कोशिकाएँ) हर ब्लड ग्रुप के मरीज़ को चढ़ाया जा सकता है, इसलिए इमरजेंसी में इसकी सबसे ज़्यादा माँग रहती है।

ब्लड बैंक में खून उपलब्ध है या नहीं, कैसे पता करें?

भारत सरकार के e-RaktKosh पोर्टल (eraktkosh.mohfw.gov.in) पर अपने ज़िले के ब्लड बैंकों में उपलब्ध खून की जानकारी देख सकते हैं।

यह पेज गाँव वालों तक पहुँचाएँ
FacebookXTelegram