गोपनीयता नीति

hirnoda.com पर आपकी जानकारी कैसे ली, दिखाई और सुरक्षित रखी जाती है — समस्या पोर्टल, ग्रामवासी लेख और जन-निर्देशिका के लिए।

प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 4 मिनट
शेयर करें
FacebookXTelegram

hirnoda.com हिरनोदा गाँव की सामुदायिक वेबसाइट है। यह पेज बताता है कि वेबसाइट पर आप जो जानकारी देते हैं, उसका क्या होता है।

कौन-सी जानकारी ली जाती है

समस्या एवं सुझावनाम, मोबाइल, ईमेल (वैकल्पिक), वार्ड, पता/मोहल्ला, समस्या का विवरण, फोटो, सेल्फी (वैकल्पिक)
सरपंच संकल्प पत्रकुछ भी सर्वर पर सेव नहीं होता — फोटो और जानकारी केवल आपके फ़ोन में रहती है
ग्रामवासी लेखनाम, मोबाइल, ईमेल (वैकल्पिक), परिचय, लेख और फोटो
जन-निर्देशिकाफोटो, नाम, पिता/पति का नाम (वैकल्पिक), काम, मोहल्ला, मोबाइल
डिजिटल ब्लड बैंकनाम, मोबाइल, ब्लड ग्रुप, गाँव/मोहल्ला, पिछले रक्तदान की तारीख़ (वैकल्पिक)
पशु बाज़ारनाम, मोबाइल, विज्ञापन का विवरण, दाम और फोटो
गाँव का जनमत (पोल)कोई नाम या नंबर नहीं लिया जाता — दोबारा वोट रोकने के लिए सिर्फ़ फ़ोन में एक निशान (कुकी) रहता है
टिप्पणीनाम, ईमेल और टिप्पणी

हर फ़ॉर्म भेजते समय आपकी सहमति, तारीख़-समय और इंटरनेट पता (IP) रिकॉर्ड होता है, ताकि दुरुपयोग रोका जा सके।

वेबसाइट पर क्या दिखता है

  • समस्या एवं सुझाव: एडमिन की जाँच के बाद समस्या का शीर्षक, विवरण, फोटो, श्रेणी और स्थिति सबको दिखती है। अगर आपने “मेरी पहचान गोपनीय रखें” पर टिक लगाया है, तो आपका नाम, मोबाइल, ईमेल, पता और सेल्फी किसी को नहीं दिखेंगे — आपकी जगह “गोपनीय ग्रामवासी” लिखा होगा। टिक नहीं लगाया है तो आपका नाम, वार्ड, पता और सेल्फी दिखेगी, और मोबाइल नंबर छिपे रूप में (जैसे 98XXXXXX10) दिखेगा। ईमेल कभी सार्वजनिक नहीं होता।
  • ग्रामवासी लेख: लेख, फोटो, आपका नाम और परिचय दिखता है। मोबाइल और ईमेल कभी नहीं दिखते।
  • जन-निर्देशिका: जाँच के बाद फोटो, नाम, काम, मोहल्ला और मोबाइल नंबर (कॉल/WhatsApp बटन से) दिखते हैं।
  • डिजिटल ब्लड बैंक: जाँच के बाद नाम, ब्लड ग्रुप और जगह दिखती है; मोबाइल नंबर सीधे नहीं दिखता, सिर्फ़ कॉल/WhatsApp बटन चलते हैं। “सूची में मेरा नाम न दिखाएँ” चुनने पर नाम भी छिपा रहता है।
  • पशु बाज़ार: जाँच के बाद विज्ञापन, फोटो, दाम और विक्रेता का नाम दिखता है; नंबर कॉल/WhatsApp बटन से मिलता है। विज्ञापन 60 दिन बाद अपने-आप हट जाता है।
  • टिप्पणी: जाँच के बाद नाम और टिप्पणी दिखती है, ईमेल कभी नहीं।

आपकी जानकारी का उपयोग

  • केवल गाँव के विकास, समस्याओं के समाधान और गाँव के लोगों को जोड़ने के लिए।
  • आपकी जानकारी बेची नहीं जाती और विज्ञापन के लिए नहीं दी जाती।
  • ज़रूरत पड़ने पर एडमिन आपसे संपर्क करके जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।
  • समस्या पेज खोज इंजन (Google आदि) में इंडेक्स नहीं किए जाते, ताकि नाम और नंबर खोज परिणामों में न आएँ।

जानकारी हटाने या बदलने का अनुरोध

आप कभी भी अपनी समस्या, लेख, निर्देशिका, ब्लड बैंक या बाज़ार की जानकारी हटवा या बदलवा सकते हैं। ब्लड बैंक और बाज़ार में भेजने के बाद मिले गुप्त लिंक से आप ख़ुद भी हटा सकते हैं। इसके लिए तेजपाल भादू को WhatsApp करें और अपनी प्रविष्टि संख्या या नाम बताएँ।

ग़लत या आपत्तिजनक सामग्री की शिकायत

हर विज्ञापन, समस्या, लेख और निर्देशिका की जानकारी एडमिन की जाँच के बाद ही दिखती है। फिर भी कुछ ग़लत, झूठा, आपत्तिजनक या किसी को परेशान करने वाला लगे, तो उसी पेज के नीचे “🚩 शिकायत करें” दबाएँ — WhatsApp पर उस पेज का लिंक एडमिन के पास पहुँच जाएगा। जाँच के बाद ऐसी सामग्री हटा दी जाती है, और बार-बार ग़लत जानकारी डालने वाले के आगे के फ़ॉर्म स्वीकार नहीं किए जाते।

सूचनाएँ (Notifications)

अगर आप “सूचना चालू करें” दबाकर अनुमति देते हैं, तो आपके ब्राउज़र/ऐप का एक सूचना-पता (push subscription) सर्वर पर सेव होता है, ताकि गाँव की नई जानकारी की सूचना भेजी जा सके। इसमें आपका नाम, नंबर या लोकेशन नहीं होता। सूचना बंद करते ही (ब्राउज़र/फ़ोन की सेटिंग से) यह पता काम करना बंद कर देता है और सर्वर से अपने-आप हट जाता है।

मोबाइल ऐप (Android)

Play Store पर मिलने वाली “हिरनोदा” ऐप इसी वेबसाइट को पूरी स्क्रीन में खोलती है। ऐप अपनी तरफ़ से कोई अलग जानकारी नहीं लेती — न लोकेशन, न संपर्क सूची, न फ़ोन की फ़ाइलें। फोटो सिर्फ़ तब ली जाती है जब आप ख़ुद किसी फ़ॉर्म में फोटो चुनते या खींचते हैं। ऊपर लिखे सारे नियम ऐप पर भी लागू होते हैं।

डेटा की सुरक्षा

सारी जानकारी सुरक्षित (HTTPS) कनेक्शन से भेजी जाती है और केवल वेबसाइट के सर्वर पर रखी जाती है। इसे सिर्फ़ वेबसाइट के एडमिन देख सकते हैं।

कुकीज़

इस वेबसाइट पर कोई विज्ञापन नहीं है। वेबसाइट आपके फ़ोन में सिर्फ़ छोटी-सी जानकारी रखती है (जैसे स्वागत संदेश एक बार दिखाना, पोल में एक बार वोट), जिससे आपकी पहचान नहीं होती। कितने लोग वेबसाइट देखते हैं, यह जानने के लिए Google Analytics इस्तेमाल हो सकता है, जो बिना नाम-नंबर के सिर्फ़ गिनती रखता है। आप अपने ब्राउज़र की सेटिंग से इसे कभी भी मिटा सकते हैं।

बच्चों की जानकारी

18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे फ़ॉर्म माता-पिता या अभिभावक की अनुमति और उपस्थिति में ही भरें।

अंतिम अपडेट: अक्टूबर 2026

हिरनोदा ऐप (Android) — आसान भाषा में

  • ऐप में कोई लॉगिन या खाता नहीं बनता। ऐप आपकी संपर्क सूची, SMS, कॉल या दूसरी फोटो नहीं पढ़ता।
  • बिना इंटरनेट वाले टूल और पंचांग में आप जो भरते हैं, वह आपके फ़ोन में ही रहता है — कहीं भेजा नहीं जाता।
  • वेबसाइट के फ़ॉर्म (समस्या, जन-निर्देशिका, ब्लड बैंक, बाज़ार, लेख, ग्रामवासी कार्ड) में आप जो ख़ुद भरते हैं, वही वेबसाइट पर जाता है और एडमिन की जाँच के बाद ही सबको दिखता है। मोबाइल नंबर आप चाहें तो छिपा सकते हैं।
  • जगह (लोकेशन) सिर्फ़ तब ली जाती है जब आप "विकास कार्य" के फ़ॉर्म में ख़ुद "📍 मेरी जगह" दबाएँ — वह काम की जगह का नक्शा-लिंक बनकर उस काम के साथ दिखती है। ऐप पीछे से आपकी जगह नहीं लेता।
  • वेबसाइट यह गिनती रखती है कि कौन-से पेज कितनी बार खुले (Google Analytics) — आपका नाम या नंबर नहीं।
  • सूचना और विजेट के लिए ऐप हर कुछ घंटे में वेबसाइट से नई ख़बर देखता है; इसमें आपकी कोई जानकारी नहीं जाती।
  • हम किसी की जानकारी बेचते या विज्ञापन वालों को नहीं देते।

ऐप कौन-सी अनुमति क्यों माँगता है

  • इंटरनेट और नेटवर्क की स्थिति — वेबसाइट, नई ख़बरें और सूचनाएँ लाने के लिए, और यह देखने के लिए कि इंटरनेट चालू है या नहीं।
  • सूचनाएँ (Notifications) — सुबह का पंचांग, नया लेख और गाँव की ज़रूरी सूचना। ऊपर ⋮ मेनू से कभी भी बंद कर सकते हैं।
  • जगह (Location) — सिर्फ़ "विकास कार्य" के फ़ॉर्म में काम की जगह भरने के लिए, जब आप ख़ुद बटन दबाएँ। मना करें तो भी बाक़ी ऐप चलता रहता है।
  • फोटो चुनना — फ़ॉर्म में फोटो लगाने या टूल में फोटो छोटी करने के लिए फ़ोन की अपनी फोटो-चुनने वाली खिड़की खुलती है। ऐप सिर्फ़ वही फोटो देखता है जो आप ख़ुद चुनें; फ़ोन की सारी फोटो पढ़ने या कैमरे की अलग अनुमति नहीं माँगता।
  • फ़ाइल सेव करना — टूल से बनी PDF/फोटो फ़ोन के Download → Hirnoda फ़ोल्डर में रखने के लिए (सिर्फ़ Android 9 तक माँगा जाता है)।
  • फ़ोन चालू होने पर — सुबह वाली पंचांग सूचना का समय फिर से तय करने के लिए।

अपनी जानकारी हटवाना

  • बाज़ार का विज्ञापन या ब्लड बैंक का नाम: जो "मैनेज लिंक" मिला था, उससे आप ख़ुद हटा सकते हैं।
  • जन-निर्देशिका, समस्या, लेख, ग्रामवासी कार्ड या कोई और जानकारी: "अपनी जानकारी हटवाएँ" फ़ॉर्म भरें या WhatsApp करें — 7 दिन के अंदर हटा दी जाएगी।
  • ऐप में फ़ोन पर रखी चीज़ें (सेटिंग, टूल में भरी जानकारी): फ़ोन की सेटिंग → Apps → हिरनोदा → Storage → Clear data, या ऐप हटा दें।

👉 अपनी जानकारी हटवाने का फ़ॉर्म

यह पेज गाँव वालों तक पहुँचाएँ
FacebookXTelegram

हिरनोदा का YouTube चैनल

गाँव के कार्यक्रम, युवाओं की पहल और वेबसाइट की हर सुविधा कैसे चलाएँ — छोटे और आसान हिंदी वीडियो में। नया वीडियो आते ही सबसे पहले देखने के लिए सब्सक्राइब करें।

सब्सक्राइब करेंचैनल के सभी वीडियो

नया वीडियोहिरनोदा राइजिंग यूथ टीम — रास्ते की सफ़ाई